नई दिल्ली, मई 17 -- टीवी सीरियल तुम से तुम में कहानी अब राजनंदिनी के किरदार के इर्दगिर्द घूमने वाली है। हाल में अनु और आर्य वर्धन की सगाई दिखाई गई थी। गायत्री मां ने अनु को राजनंदिनी के गहने दिए थे। सगाई के वक्त जैसे ही आर्य ने राजनंदिनी की अंगूठी पहनाई उसे चक्कर आया और एक लड़की नजर आई थी। यही बात अनु ने सिमरन से भी शेयर की थी। वहीं गायत्री मां हैरान है कि अष्टमी को राजनंदिनी की मौत हुई थी उसी दिन अनु को बुरे सपने आते हैं।गायत्री मां को है डर गायत्री मां आर्य क बताएगी कि उसे अनु को अष्टमी के दिन ही सपने आते हैं। उसे अब एक लड़की भी सपने में दिखाई दी है। अष्टमी के दिन ही राजनंदिनी की मौत हुई थी। ये सुनते ही आर्य हैरान होता है। लेकिन अपनी मां से कहता है कि ये बस एक इत्तफाक है। इसके बाद आर्य, अनु से फोन कर आराम करने को कहता है। यह भी पढ़ें- जान...