नई दिल्ली, मार्च 7 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब तक होली ट्रैक चल रहा है। गोपाल की शर्त जीतने के बाद आर्यवर्धन और अनु के बीच प्यार पनपने लगा है। दोनों अब खुलकर बातें करते हैं। ऐसे में आर्य ने अनु को उन्हें होली का रंग लगाने का चैलेंज दे दिया। अनु सबसे पहले आर्य के साथ होली खेलने के लिए उनके घर भी पहुंच जाती है। लेकिन मानसी और हर्ष अनु की बुरी तरह बेइज्जती करते हैं। मानसी तो उसे घर में ही नहीं घुसने देती। तभी गायत्री मां वहां आ जाती है। लेकिन हर्ष, अनु के साथ बदतमीजी से बात करता है।हर्ष ने की अनु की बेइज्जती हर्ष कहता है कि अनु तुम्हें इतनी भी तमीज नहीं कि किसी के घर उन्हें बिना बताए मुंह उठाकर पहुंच गई। आगे हर्ष बताता है कि जिस आर्य के साथ तुम होली मनाने आई ही उन्होंने पिछले 20 सालों से रंगों की छुआ भी नहीं है। हर्ष बेइज्जती करते हु...