नई दिल्ली, मार्च 24 -- टीवी सीरियल तुम से तुम में अनु, हर्ष के टेस्ट में फेल हो गई है। मीरा और मानसी ने एक मुश्किल टेस्ट तैयार किया था जिसमें कॉर्पोरेट जगत के कुछ सवाल, खाने पीने, चलने का तरीका शामिल था। अनु ने दिल से सभी सवालों के जवाब दिए। लेकिन मानसी और मीरा पहले से ही अनु को फेल करने के इरादे से पैनल का हिस्सा बनी थीं। अंत में हर्ष अनु को एक सवाल देता है। अगर अनु उस सवाल का सही जवाब दे देती है तो वो टेस्ट में पास हो जाएगी। लेकिन हर्ष के इस सवाल का जवाब अनु नहीं दे पाती है।अनु होगी फेल दरअसल, हर्ष, अनु से पूछता है कि फॉर्मल इनविटेशन में RSVP लिखा होता है। इसका मतलब क्या होता है। अनु बहुत सोचने के बाद जवाब देती है कि उसे इसका मतलब नहीं पता। इसके बाद हर्ष अनु को फेल कर देता है। ये सुनते ही मानसी और मीरा बहुत खुश होती हैं। गायत्री मां उदा...