नई दिल्ली, मार्च 18 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अनु और आर्य की शादी परिवारों की वजह से बीच में अटकी हुई है। हाल में आर्य के भाई हर्ष वर्धन ने अनु के आगे एक शर्त रखी है जो उसे दो दिनों में पूरी करनी है। हर ने अनु को वर्धन परिवार की बहू बनने के लिए उनके जैसा बनना है। मतलब लाइफस्टाइल, कपड़े पहनने का तरीका बदलना है। अनु को हैरानी होती है कि ये सब वो सिर्फ दो दिन के अंदर कैसे करेगी। लेकिन वो शर्त स्वीकार कर लेती है और उसकी मदद के लिए गोपाल और पुष्पा भी मदद करते हैं।झेंडे करेगा मदद जब इस शर्त के बारे में आर्य को पता चलता है तो वो उसे ये सब करने से मना कर देता है। लेकिन अनु कहती है कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए एक मौका दिया जाना चाहिए और उन्हें यकीन है कि हर्ष जरूर उनसे इम्प्रेस होंगे। बाद में आर्य अपने दोस्त झेंडे से कहता है क...