नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक के आगे का ट्रैक मजेदार होने वाला है। साथ ही कई जबरदस्त ट्विस्ट कहानी को पलटने वाले हैं। पुष्पा और गोपाल कुलदेवी की पूजा के बाद घर वापस आ गए हैं। अब अनु और आर्य वर्धन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। अनु अपने घर के पास वाले मंदिर में भगवान से आर्य के लिए प्रार्थना करने जाती है। तभी आर्य भी मसखरी करते हुए खुद ही मूर्ति के पीछे खड़े होकर भगवान बन जाते हैं। तभी झेंडे के इशारों के बाद अनु समझ जाती है कि आर्य उससे मिलने आए हैं। दोनों प्यार भरी बातें करते हुए मंदिर से निकल रहे होते हैं, तभी प्रजापति वहां पहुंच जाता है और उनके रिश्ते पर सवाल करता है।अनु की बेइज्जती प्रजापति मोहल्ले वालों को इकठ्ठा अनु और आर्य के रिश्ते को गलत बताता है। वो कहता है कि ये खुलेआम घूम रहे हैं। तब तक गोपाल और पुष्पा वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.