नई दिल्ली, मार्च 9 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आखिरकार गोपाल बेटी अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते के लिए मान गए हैं। आर्य ने अपनी शर्त पूरी करते हुए 7 दिनों के अंदर ही गोपाल को मना लिया। होली के खास मौके पर गोपाल खुद अनु को परमिशन देते हैं कि वो आर्य के साथ होली खेल सकती है। आर्य सबके सामने अनु के गालों पर होली के रंग लगाते हैं। इसके बाद अनु सिर्फ आर्य के ख्यालों में डूबी हुई है। वहीं आर्य ने अनु को सरप्राइज देने के लिए अपनी मां गायत्री के साथ शादी का शगुन तैयार कर लिया है। लेकिन इस बीच अनु को आर्य का सबसे बड़ा झूठ पता चलने वाला है। इसके बाद वो शादी से इनकार कर देगी।मानसी ने शगुन की थाली फेंकी दरअसल, अनु को सरप्राइज देने के लिए आर्य अपनी मां के साथ शादी का शगुन लाने वाला है। गायत्री अपनी बहू के लिए नई साड़ी और गहने तैयार करती है। और थाली सज...