नई दिल्ली, फरवरी 28 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अब कहानी तगड़ा मोड़ लेने वाली है। आर्यवर्धन और अनु की लव स्टोरी शादी तक पहुंचने ही वाली होती है कि तभी एक ट्विस्ट आ जाएगा। इस ट्विस्ट में अनु को आर्य के बारे में एक और सच पता चलेगा। इस सच को जानने के बाद अनु खुद शादी की रोक देगी। वो कहेगी कि पहले उसे आर्य की इस सच्चाई को पूरी तरह से जानना है, उसके बाद ही वो शादी के लिए हां कहेंगी। वहीं आर्य एक बार फिर से अनु का भरोसा जीतने के लिए स्ट्रगल करते दिखेंगे।गोपाल हुए आर्य से इम्प्रेस दरअसल, तुम से तुम तक के पिछले एपिसोड में देखा होगा कि आर्य ने गोपाल को 7 दिनों का चैलेंज दिया था कि वो उन्हें अनु से शादी के लिए मना लेंगे। आर्य, गोपाल के साथ डिनर पर भी जाएंगे। यहां गोपाल साफ कह देते हैं कि वो अपना बिल खुद भरेंगे। लेकिन आर्य की एक बात उनके...