नई दिल्ली, मई 2 -- स्टार प्लस के सीरियल ओ हमनवा- तुम देना साथ मेरा अभी टीआरपी में टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है, लेकिन इस शो ने कई पुराने शोज को पीछे छोड़ दिया है। सीरियल की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हो सकता है सीरियल टॉप 10 में जगह बना ले। शो के अबतक 13 एपिसोड्स आ चुके हैं। शो की लेटेस्ट स्टोरीलाइन की बात करें तो रक्षित और अप्राजिता बार-बार एक दूसरे से टकरा रहे हैं, लेकिन दोनों की लव स्टोरी अभी शुरू नहीं हुई है।ताई जी ने रक्षित से बोला झूठ शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि अप्राजिता रक्षित के पिता की जान बचाती है, लेकिन रक्षित की ताई जी सबको बताती हैं कि उसकी भांजी ने उनकी जान बचाई है। ये जानने के बाग रक्षित उसे धन्यवाद बोलता है। लेकिन रक्षित के पिता कहते हैं कि उसने उनकी जान नहीं बचाई है। लेकिन रक्षित के पिता को अप्राजित...