नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- कार्तिक मास में रोज तुलसी माता की आरती करनी चाहिए। वैसे तो माता तुलसी का विवाह देवउठनी एकादशी के दिन होता है। इस दिन तुलसी की खास पूजा करनी चाहिए। मां तुलसी को सुहाग की चीजें अर्पित करनीचाहिए। मां तुलसी के लिए विशेष चुनरी लेकर आनी चाहिए। इस तरह हम कार्तिक मास में तुलसी की विशेष पूजा कर सकते हैं और अंत में तुलसी मां की आरती करनी चाहिए। आइए पढ़ें मां तुलसी की आरती तुलसी माता की आरती (Tulsi Ji Ki Aarti Lyrics) जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता । सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।। मैय्या जय तुलसी माता।। सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर। रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता। मैय्या जय तुलसी माता।। बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या। विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता। मैय्या जय तुलसी माता।। हरि के शीश व...