नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Truecaller ने नया Scam Checker टूल लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी संदिग्ध फोन नंबर, वेब लिंक या मैसेज को चेक कर सकेंगे। कंपनी का यह नया फीचर लोगों को यह समझने में मदद करेगा कि उनके पास आया कोई मैसेज या लिंक संभावित स्कैम से जुड़ा है या नहीं। भारत में Scam Checker को Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि इसका वेब वर्जन दुनियाभर में इस्तेमाल किया जा सकता है। Scam Checker में यूजर्स किसी अनजान या संदिग्ध फोन नंबर को डालकर उसकी जांच कर सकते हैं। यह टूल Truecaller के मौजूदा स्कैम डिटेक्शन सिस्टम और कम्युनिटी से मिलने वाले सिग्नल्स का इस्तेमाल करता है। अगर किसी नंबर के खिलाफ पहले रिपोर्ट दर्ज की गई है या उससे जुड़ी संदिग्ध एक्टिविटी की जानकारी उपलब्ध है, तो यूजर को उसक...