नई दिल्ली, मार्च 24 -- ट्रायम्फ ने अपनी Speed Twin 1200 का स्पेशल एडिशन अनवील किया है। इसका नाम Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition है। इसे Distinguished Gentleman's Ride 2026 के लिए मेन प्राइज के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने इसे ग्लोबल चैरिटी राइड के साथ पार्टनरशिप के 15 साल पूरे होने खास अवसर पर अनवील किया है। यह एक बेहद स्पेशल बाइक है, जिसे अवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा। 17 मई को होने वाले इस इवेंट में भाग लेने वाले सभी राइडर्स के पास इस बाइक को जीतने का शानदार अवसर है। डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड पुरुषों के स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए धन जुटाने के साथ-साथ डैपर स्टाइल का जश्न मनाती है और दुनिया भर से फॉर्मल कपड़ों में राइडर्स को आकर्षित करती है। 1960 के दशक के ब्रिटिश कैफे रेसर्स से इंस्पायर्ड स्टाइलिंगहाल ही में लॉन्च हुई स्पीड ट...