नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स (Triumph Motorcycles) ने अपनी न्यू जेनरेशन Tiger 1200 को रिवील कर दिया है। कंपनी ने इस एडवेंचर बाइक के इंजन, सस्पेंशन, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी का क्लेन है कि अब इसमें राइडर को पहले से ज्यादा पावर, कम स्पीड पर बेहतर कंट्रोल और ज्यादा आरामदायक राइडिंग का एक्सपीरियंस होगा है। बाइक में पहली बार कई नए राइडर असिस्टेंस फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।पहले से ज्यादा पावरफुल हुआ इंजन नई टाइगर 1200 में अपडेटेड 1,200cc T-Plane ट्रिपल इंजन दिया गया है, जो अब 158 PS की पावर जेनरेट करता है। यह पहले से 8 PS ज्यादा है। इंजन में नए पिस्टन, अपडेटेड सिलेंडर हेड, हल्के वॉल्व और बेहतर फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम जैसे बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने गियरबॉक...