नई दिल्ली, जून 1 -- पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स खरीददना चाहें तो मार्केट में आमतौर पर दो तरह के प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं। एक वे जो साइज में कॉम्पैक्ट और कैरी करने में आसान होते हैं, लेकिन उनकी आवाज में दम नहीं होता। दूसरे वे जो शानदार साउंड देते हैं, लेकिन उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है और उन्हें कैरी करना आसान नहीं होता। ऐसे में TRIBIT StormBox Lava एक दमदार ऑप्शन बनकर सामने आता है। यह स्पीकर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लाउड साउंड, हैवी बास और दमदार बैटरी लाइफ चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। हमने इस स्पीकर को लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया और इसका डीटेल्स रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी StormBox Lava के फर्स्ट लुक से साफ हो जाता है कि इसे इनडोर और आउटडोर दोनों यूजेस को ध्यान...