नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- अगर आप ऐसा पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर तलाश रहे हैं जिसे आसानी से जेब या बैग में रखा जा सके, लेकिन ऑडियो के मामले में यह किसी पावरफुल स्पीकर जैसा हो तो ज्यादा विकल्प नहीं मिलते। Tribit PocketGo को इसी दावे के साथ मार्केट का हिस्सा बनाया गया है और कंपनी ने इसे खास तौर पर पोर्टेबिलिटी और आउटडोर यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसका वजन सिर्फ 220 ग्राम है और साइज 108x81x42mm है। यानी इसे ट्रैवल, पिकनिक, ऑफिस, डेस्क या आउटडोर एक्टिविटी के दौरान आसानी से साथ ले जाया जा सकता है। हमने इसे लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया और हम इसका रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।कॉम्पैक्ट लेकिन मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी Tribit PocketGo की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट और रगेड डिजाइन है। इसमें ABS बॉडी के साथ फैब्रिक फिनश दी गई है, जो हमें पहली...