नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Trent Ltd Bonus Share Updates: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में है। इसी हफ्ते बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को बोर्ड की मीटिंग में है। इस मीटिंग में बोनस इश्यू जारी करने पर भी फैसला होना है। बता दें, इसके अलावा डिविडेंड पर भी कंपनी फैसला करेगी।4200 रुपये के पार पहुंचा ट्रेंट का शेयर (Tata ltd Stock) बीएसई में टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बढ़त के साथ 4194.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 4229.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद फिर से कंपनी के शेयरों का भाव 4200 रुपये के स्तर के नीचे आ गया है। यह भी पढ़ें- इन 3 शेयरों...