नई दिल्ली, जून 9 -- घूमने का असली मजा तभी आता है जब यात्रा के बाद जेब पूरी तरह खाली ना हो। लेकिन अक्सर लोग टिकट पर तो खूब ध्यान देते हैं, जबकि बजट का बड़ा हिस्सा होटल पर खर्च हो जाता है। कई बार एक ही होटल का कमरा अलग-अलग जगहों पर अलग कीमत में मिलता है और जानकारी ना होने की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़ी समझदारी और सही समय पर की गई बुकिंग आपको अच्छी-खासी बचत करा सकती है। कई अनुभवी यात्री कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर होटल के खर्च में हजारों रुपये तक बचा लेते हैं। अगर आप भी इस छुट्टी में कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो ये आसान तरीके आपकी यात्रा को सस्ता और ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।1. आखिरी समय का इंतजार ना करें, पहले ही कमरा बुक कर लें कई लोग सोचते हैं कि बाद में बुकिंग करने पर बेहतर सौदा मिल जाएगा...