नई दिल्ली, जून 16 -- भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ज्यादातर यात्री Lower Berth यानी नीचे वाली सीट पसंद करते हैं, क्योंकि इस पर चढ़ने-उतरने में आसानी होती है। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और शारीरिक रूप से असुविधा महसूस करने वाले यात्रियों के लिए Lower Berth काफी जरूरी होती है। हालांकि टिकट बुकिंग के समय हर किसी को अपनी पसंद की सीट नहीं मिल पाती और कई बार यात्रियों को Upper Berth या Side Upper सीट आवंटित हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या ट्रेन टिकट बुक करते समय Lower Berth पाने का कोई तरीका है? हाल ही में रेलवे अधिकारियों ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जिससे यात्रियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को Lower Berth मिलने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि रेलवे सीट आ...