नई दिल्ली, जून 25 -- How to Track Live Platform Updates on Your Phone: रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन यात्रा के दौरान सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक बदल जाता है और यात्रियों को आखिरी समय में इधर-उधर भागना पड़ता है। कई बार अनाउंसमेंट सुनाई नहीं देता या स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से सही जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में ट्रेन छूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन यहां हम आपको इस परेशानी से बचने का आसान समाधान बता रहे हैं। कुछ मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से यात्री अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म में होने वाले बदलाव का लाइव अपडेट पा सकते हैं। यानी जैसे ही रेलवे प्लेटफॉर्म बदलता है, आपको तुरंत जानकारी मिल सकती है। इससे स्टेशन पर भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यात्रा भी ज्यादा आरामदायक बन ज...