नई दिल्ली, अगस्त 8 -- TRAI Recruitment 2026: देश की दूरसंचार नियामक संस्था TRAI यानी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उन युवाओं के लिए खुशखबरी दी है, जो अभी-अभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके नौकरी की तलाश में हैं। दिल्ली स्थित मुख्यालय के लिए TRAI ने एसोसिएट कंसल्टेंट (टेक्निकल-ईसीई) के पदों पर भर्ती निकाली है, और सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। यानी नौकरी के लिए पहले से किसी अनुभव की जरूरत नहीं है। TRAI इस समय दो एसोसिएट कंसल्टेंट (टेक्निकल-ईसीई) पदों के लिए भर्ती कर रहा है, और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026 तय की गई है, जिसके लिए उम्मीदवारों को vacancies.trai.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।क्या है योग्यता की शर्त जो उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं, उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्य...