Traffic Advisory: 7 जून तक बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा, जान लें नया रूट
गाजियाबाद, जून 5 -- Delhi Meerut expressway traffic diversion: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते 6 जून सुबह 7 बजे से 7 जून की रात तक एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा यातायात के लिए बंद रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर ट्रैफिक बैन यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 21.460 के पास मरम्मत कार्य किया जाना है। सड़क और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईएमएस कॉलेज (IMS College) से एबीईएस कॉलेज (ABES College) के बीच एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.