नोएडा, अप्रैल 8 -- Traffic Advisory: नोएडा सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सर्विस रोड (P386 के पास) को 2 महीनों के लिए बंद किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह मेट्रो का काम बताया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के नियमों को मानने को कहा गया है।2 महीने बंद रहेगी सर्विस रोड ट्रैफिक एडवायजरी के मुताबिक, ये सर्विस रोड 9 अप्रैल 2026 से लेकर 10 जून 2026 तक बंद रहेगी। इसके पीछे की वजह है मेट्रो का काम। DMRC के ट्वीट के मुताबिक, मेट्रो लाइन III (नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी) पर काम चल रहा है। इस हिस्से का इस्तेमाल 'train reversal facility' यानि मेट्रो ट्रेन का अपनी दिशा बदलने के लिए किया जाएगा। यहां खास तरह के दो ...