नई दिल्ली, फरवरी 23 -- इसुज़ु इंडिया ने भारतीय सड़कों पर अपनी धाक जमाने के लिए 2026 V-Cross पिक-अप को नए अवतार में उतार दिया है। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25.50 लाख से लेकर 30.28 लाख रुपये तक जाएगी। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसुज़ु ने इसके 4x2 वैरिएंट्स को हमेशा के लिए विदा कर दिया है। यानी अब यह दमदार पिक-अप केवल 4x4 वर्जन में ही उपलब्ध होगी। हल्के विजुअल अपडेट्स और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह नई वी-क्रॉस सीधे तौर पर टोयोटा हिलक्स (Toyota Hilux) को कड़ी टक्कर देगी। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- पहली बार दिखी नई फॉर्च्यूनर, जबर्दस्त है नया लुक, ज्यादा चौड़ी और मस्कुलरएक्सटीरियर में दिखा नया अंदाज डिजाइन की बात करें तो 2026 मॉडल के फ्रंट लुक को काफी रिफ्रेश किया गया है। इसके ग्रिल और बंपर में मामू...