नई दिल्ली, मई 10 -- फुल साइज एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए धाकड़ डील्स लाइव हैं। ये डील टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली तीन धाकड़ एसयूवी - स्कोडा कोडिएक, एमजी ग्लॉस्टर और जीप मेरिडियन पर दी जा रही है। डील में आप मई 2026 यानी इस पूरे महीने इन दमदार रोड प्रेजेंस वाली एसयूवी को 4 लाख रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में।स्कोडा कोडिएक पर कमाल की डील स्कोडा कोडिएक पर इस महीने 3.5 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत फिलहाल 40.74 लाख रुपये से 55.49 लाख रुपये के बीच है। MY25 मॉडल पर मैक्सिमम डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 1 लाख रुपये का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है...