नई दिल्ली, मई 28 -- एसयूवी लेने का मूड है, लेकिन माइलेज को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार कर लीजिए। मार्केट में एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूनी की एंट्री होने वाली है, जो 30 kmpl से ज्यादा तक का माइलेज दे सकती है। इस जबर्दस्त कॉम्पैक्ट एसयूवी को टोयोटा लॉन्च कर सकता है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा अपनी पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Taisor का हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। टाइजर और मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के लगभग सभी कंपोनेंट एक जैसे हैं। वहीं, मारुति सुजुकी आजकल फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी का नया हाइब्रिड पावरट्रेन टाइजर में भी ऑफर किया जा सकता है।एटकिंसन साइकिल पर बेस्ड इंजन का कमाल मारुति ने 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन डिवे...