नई दिल्ली, जून 1 -- Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने मई 2026 के सेल डेटा को रिलीज कर दिया है। मई 2026 में कंपनी की सेल में 7 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई है। कंपनी ने मई 2026 में कुल 33,128 यूनिट्स की सेल की, जो मई 2025 में बिकी 30,864 यूनिट्स के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा है। ओवरऑल सेल में डोमेस्टिक मार्केट में सेल की गई 30,574 यूनिट्स और 2,554 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। डोमेस्टिक और इंटरनैशनल दोनों बाजारों में भारी डिमांड के चलते कंपनी ने यह ग्रोथ हासिल की है।मई 2026 के दौरान 30,574 वीइकल्स की सेल डोमेस्टिक मार्केट में टोयोटा ने मई 2026 के दौरान 30,574 वीइकल्स की सेल की। जबकि, मई 2025 में यह आंकड़ा 29,280 यूनिट्स था। इस तरह डोमेस्टिक सेल में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी की पॉप्युलर गाड़ियां जैसे टोयोटा हाइक्रॉस, टोयोटा फॉर्च...