नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Top Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 8 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत कमजोर रह सकती है। GIFT Nifty करीब 22,557 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले Nifty फ्यूचर क्लोज से लगभग 35 अंक नीचे है। ऐसे संकेत घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी पर ब्रेक लगा था और Sensex 429.11 अंक यानी 0.59% गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ था। बुधवार की गिरावट के बाद आज निवेशकों की नजर कई कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स पर रहेगी। इनमें क्वॉटर्ली रिजल्ट, नए ऑर्डर, फंडरेजिंग, बिजनेस परफॉर्मेंस और एक्सपेंशन से जुड़े अनाउंसमेंट शामिल हैं। TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओला इलेक्ट्रिक, टाटा स्टील (Tata Steel), PC ज्वैलर्स, सन फार्मा और वरुण बेवरेजेस समेत कई शेयरों में ...