नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Top 5 Online Courses for Working Professionals: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में, अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार कुछ नया सीखते रहना बेहद जरूरी है। जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए ऑफिस की व्यस्तता के बीच नई स्किल्स सीखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए 5 ऐसे बेहतरीन ऑनलाइन कोर्स की लिस्ट तैयार की है, जो न केवल आपके मौजूदा काम को बेहतर बनाएंगे, बल्कि करियर की सीढ़ी चढ़ने में भी मदद करेंगे।1. डेटा एनालिटिक्स आज का युग डेटा का युग है। कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की सख्त जरूरत है जो मुश्किल डेटा को समझकर सही निर्णय लेने में मदद कर सकें। यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो गणित या सांख्यिकी में थोड़ी रुचि रखते हैं। यह कोर्स आपको पायथन, ए...