नई दिल्ली, जून 12 -- आजकल टोफू बहुत से लोगों की रसोई का हिस्सा बन चुका है। चाहे वजन कम करना हो, शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन देना हो या फिर पनीर का हल्का विकल्प ढूंढना हो, टोफू हर मामले में पसंद किया जाता है। लेकिन कई लोग जब इसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो कभी यह बहुत सख्त बन जाता है, तो कभी टूटने लगता है। ऐसे में मेहनत भी खराब होती है और स्वाद भी वैसा नहीं मिलता जैसी उम्मीद होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स की मदद से आप घर पर बिल्कुल मुलायम, स्वादिष्ट और बढ़िया टोफू तैयार कर सकते हैं।घर पर टोफू बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी स्टेप 1: सोयाबीन भिगोएं सबसे पहले सोयाबीन को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें रातभर या कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इससे दाने फूल जाएंगे और आसानी से पिस जाएंगे। यह भी पढ़ें- आधा क...