नई दिल्ली, जून 4 -- TMC News: पश्चिम बंगाल में बड़ा खेला हो गया है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित किए गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने ही पार्टी को दो गुटों में बांट दिया है। TMC का नया धड़ा उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मान चुका है। वहीं, उनका कहना है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ही पार्टी का सलाहकार मानते हैं। सवाल है कि कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिन्होंने बंगाल की राजनीति में एक दशक से ज्यादा समय तक दबदबे वाली पार्टी में हड़कंप मचा दिया है।कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी दिवंगत लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी के करीबी माने जाने वाले ऋतब्रत बनर्जी की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत सीपीएम से हुई थी। वह साल 2000 के आसपास बड़े छात्र नेता बनकर उभरे थे। वह स्टूडेंट विंग SFI के महासचिव भी रहे। 34 साल की उम्र में ही उन्हें लेफ्ट ने राज्यसभा के लिए चुन लिया था...