नई दिल्ली, अगस्त 16 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा का समर्थन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी लोकतंत्र समर्थकों को महुआ मोइत्रा के साथ एकता दिखानी चाहिए। एक भीड़ उनपर हमला करने के लिए उतारू हो रही है, ऐसे में सरकार का फर्ज है कि उन्हें सुरक्षा दे। दरअसल, यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के उस वीडियो के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सर्किट हाउस से उन्हें देर रात बाहर निकलने के लिए कहा गया है। वह भी ऐसे वक्त में जब बाहर लोग उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल से सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को आधी रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "प्रिय IPU पार्लियामेंट, मैं भारत में एक महिला सांसद हूँ। सरकार...