TMC सरकार को जनता ने सिखाया सबक, पानीहाटी सीट पर आरजी कर रेप पीड़िता की मां की जीत हुई तय
नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में जारी वोटों की गिनती के बीच पानीहाटी सीट से आरजी कर रेप-हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ की जीत तय हो गई है। रत्ना देवनाथ ने टीएमसी के उम्मीदवार पर बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। बता दें कि रत्ना देवनाथ को भाजपा ने चुनावी टिकट थमाया था और पार्टी का यह दांव सही साबित होता नजर आ रहा है। बता दें कि CM ममता बनर्जी पर आर जी कर रेप और हत्या के मामले में सही एक्शन ना लेने और यहां तक कि दोषियों को बचाने तक के आरोप हैं। ऐसे में TMC को हराना पीड़िता की मां के लिए बड़ी जीत है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 8 राउंड की वोटों की एक बाद रत्ना देवनाथ करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रही है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष आज सुबह से उनसे आगे चल रहे थे। हालांकि अब वे पीछे हो गए हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.