नई दिल्ली, जून 3 -- पश्चिम बंगाल से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए गए बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा बंगाल विधानसभा पहुंच हैं। बागी विधायकों ने 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा भी किया है। इस दावे के बाद अब टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार टीएमसी का बागी गुट रितब्रत बनर्जी को विधानसभा में नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को टीएमसी ने ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...