नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक युवा नेता ने विवादास्पद बयान दिया। दक्षिण 24 परगना जिले के मोगराहाट में इमरान हसन मोल्ला ने चुनावी सभा में लोगों को खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस को वोट नहीं दिया गया तो इलाके में रहने नहीं दिया जाएगा। यह घटना सोमवार को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी बहरामपुर क्षेत्र में टीएमसी नेताओं के इसी तरह के बयान सामने आए थे, जिससे चुनावी माहौल में तनाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- संविधान के चित्रकार के पोते का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बंगाल में कैसे हो रहा SIR इमरान हसन मोल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा, 'तृणमूल को वोट न देने पर पीठ फूलकर तकिया हो जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल के अलाव...