नई दिल्ली, जून 10 -- ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 28 में से 19 बागी लोकसभा सांसदों की लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी सामने आया है। बागियों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष को जो चिट्ठी सौंपी गई है, उस पर दस्तखत करने वालों में शत्रुघन सिन्हा का भी नाम है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद नई दिल्ली से कोलकाता तक सियासी हलकों में हलचल मच गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में 19 नाम शामिल हैं। लिस्ट में यूसुफ पठान और सायोनी घोष के नाम भी दर्ज हैं। इस लिस्ट में शॉटगन कहलाने वाले शत्रुघन सिन्हा के अलावा हाल ही में चर्चा में आए यूसुफ पठान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सयोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग के नाम भी शामिल हैं।यहां देखें पूरी लिस्ट कथित तौर पर बागी गुट में...