नई दिल्ली, जून 12 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी उथल-पुथल अब और पेचीदा होती जा रही है। लोकसभा में बागी गुट का नेतृत्व करने का दावा कर रहीं टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बंगाल विधानसभा के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। काकोली के इस बयान से साफ है कि टीएमसी से अलग हुए दोनों गुट अलग-अलग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि सुखेन्दु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद पार्टी के तीसरे राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टीएमसी के भीतर जारी इस बगावत में एक बड़ा विरोधाभास देखने को मिल रहा है। जहां बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता बने ऋतब्रत बनर्जी खुद को राज्य में भाजपा के चैलेंजर के रूप में पेश कर रहे हैं, वहीं दिल्ली म...