नई दिल्ली, जून 14 -- पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सियासा भूचाल आ गया है। ममता बनर्जी के बागी सांसदों ने बड़ा विद्रोह करते हुए त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया है। इस घटनाक्रम से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह एनसीपीआई क्या है और उत्तर-पूर्व में इसकी क्या भूमिका है? आइये हम आपको विस्तार से बताते हैं।एनसीपीआई क्या है? नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) त्रिपुरा की एक छोटी लेकिन चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी है। इसका मुख्य वोट बैंक बंगाली समुदाय है। पार्टी उत्तर-पूर्वी राज्यों में बंगाली भाषी नागरिकों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में भी उतर चुकी है। यह भी पढ़े...