ढाका, जून 25 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व दिग्गज नेता और बाद में भाजपा में शामिल हुए दिनेश त्रिवेदी को सरकार ने बांग्लादेश का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया। दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को पदभार संभालते ही वहां की जनता के लिए बड़ी सौगात दी है। त्रिवेदी ने ट्रैवल वीजा फिर से शुरू करने की घोषणा की। इससे एक दिन पहले नई दिल्ली ने उन्हें केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया था। 76 साल के भारतीय जनता पार्टी के नेता ने गुरुवार को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपने क्रेडेंशियल्स सौंपे, जिससे उनके डिप्लोमैटिक काम की शुरुआत हुई। उन्हें 27 अप्रैल को बांग्लादेश में राजदूत बनाया गया था, और वे इस पद पर काम करने वाले पहले राजनेता बन गए। बंगभवन प्रेसिडेंशियल पैलेस के एक प्रवक्ता ने कहा, "नए इंडियन हाई कमिश्नर ने माननीय प्रेसिडेंट को अपने क्रेडेंशियल्स दिए ह...