TMC किसकी... ममता की या बागी गुट की? राज्यसभा उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ले सकता है फैसला
कोलकाता, जुलाई 7 -- पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इस घोषणा के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग (ECI) पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के असली नाम और चुनाव चिह्न को लेकर फैसला करने का दबाव भी बढ़ गया है। दरअसल, टीएमसी इस वक्त दो गुटों में बंट चुकी है- एक गुट का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं, जबकि दूसरे गुट की कमान बंगाल के नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी के हाथों में है। दोनों ही गुट खुद को 'असली टीएमसी' बता रहे हैं।क्या है पूरा मामला और क्यों हो रहे हैं उपचुनाव? पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद टीएमसी के तीन सांसदों- सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। इन्हीं इस्तीफों से खाली हुई 3 सीटों पर आगामी 24 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहे हैं। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.