नई दिल्ली, मार्च 9 -- लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे हिस्से की शुरुआत सोमवार को हुई, जहां विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को अचानक छोड़ दिया है। विपक्षी गठबंधन INDIA ने पहले फरवरी में बिरला पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया था, लेकिन संख्याबल की कमी के कारण अब उन्होंने रणनीति बदल ली। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने बिरला के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन का ऐलान किया है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाए जाने वाले प्रस्ताव का टीएमसी समर्थन करेगी। साथ ही वह बिरला के खिलाफ वोटिंग भी करेगी। विपक्ष ने सोमवार को ईरान-इजरायल युद्ध के प्रभाव पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों ने नारे लगाए और प्लेकार्ड दिखाए, जिनमें लिखा था कि मध्य-पूर्व जल रहा है, भारत...