TMC और कांग्रेस के समर्थन से BJP नेता बन गए पंचायत समिति के चेयरमैन, मालदा में सियासी बवाल
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर जारी अंदरूनी कलह मंगलवार को खुलकर सामने आ गई। पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करते हुए भाजपा के निर्वाचित सदस्य आलोक मंडल तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस के सहयोग से कालियाचक-II पंचायत समिति के नए सभापति चुन लिए गए हैं। इसके बाद मालदा जिला भाजपा नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस चुनाव और आलोक मंडल के कदम पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। पार्टी के स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि चुनाव लड़ने का उनका यह फैसला पार्टी के आधिकारिक रुख के पूरी तरह खिलाफ था। 2023 के पंचायत चुनावों में कालियाचक-II पंचायत समिति की कुल 26 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस को 11 और भाजपा को केवल 2 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस की अंजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.