नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- अक्टूबर 2026 की शुरुआत होने वाली है। उए महीना शानदार फिल्मों से भरा होने वाला है। अगर साउथ सिनेमा की बात करें तो इस महीने में एक या दो नहीं बल्कि 13 जबरदस्त फिल्में थिएटर पर दस्तक देंगी। मलयालम तमिल और तेलुगू फिल्मों का धमाका होने वाला है। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और जबरदस्त थ्रिलर इन फिल्मों में देखने के लिए मिलने वाला है। थिएटर में धमाका करने आ रही हैं ये 13 साउथ की फिल्में- Baththaरिलीज डेट- 1अक्टूबर, 2026भाषा-तमिल बथ्ठा नाम की एक तमिल फिल्म थिएटर में दस्तक देने वाली है। ये एक एक्शन ड्रामा-थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और बालाजी थारानीथ्रण अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म 1 अक्टूबर, 2026, गुरुवार को थिएटर में दस्तक देगी। Yezhu Kadal Yezhu Malaiरिलीज डेट- 1 अक्टूबर, 2026भाषा-तमिल Yezhu Kadal Yezh...