नई दिल्ली, मार्च 23 -- 'द ट्रेटर्स इंडिया' का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था और अब सीजन-1 शानदार सक्सेस के बाद दूसरा सीजन ओटीटी पर वापसी करने के लिए तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही स्ट्रीम होने वाले इस शो के सीजन-2 में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा, माइंड गेम्स और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक नए सीजन की शूटिंग एक बार फिर राजस्थान के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में की जा रही है, जो खेल को एक रॉयल और सीरियस माहौल देता है। शो के होस्ट करण जौहर ने पहले ही अपने इंट्रो सेगमेंट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। लेकिन दर्शकों की नजर तो इस पर है कि इस सीजन में कौन से सेलेब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं? तो चलिए जानते हैं।सीजन-2 का हिस्सा होंगे ये 7 दमदार सेलेब्स इस सीजन क...