नई दिल्ली, जनवरी 22 -- प्रभास की फिल्म द राजा साब ने शुरू के कुछ दिन जिस कदर कमाई की, सबको लगा कि मूवी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आ रही है। बुधवार की कमाई में मंगलवार से तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिर भी मूवी ने 1 करोड़ भी नहीं कमाए पूरे। बुधवार को द राजा साब ने सिर्फ 0.58 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने अब तक टोटल 142.08 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि द राजा साब ने पहले दिन जहां 9.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 53.75 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद सबको लगा मूवी नए रिकॉर्ड्स अपने नाम बनाएगी, लेकिन मूवी की कमाई में फिर गिरावट ही आती रही।फिल्म की स्टोरी फिल्म की स्टोरी की बात करें तो द राजा साब एक हॉरर, सस्पेंस से भरी मूवी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक दिन प्रभास का किरदार अपने दादा को खोजने निकल...