नई दिल्ली, मार्च 4 -- विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत बनाए हुए है। धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने अब जो रफ्तार पकड़ी है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले 6 दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तकरीबन 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। माना जा रहा है कि हफ्ते भर के भीतर फिल्म अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख जाएगी।मंगलवार को दिखा जबरदस्त उछाल अक्सर देखा जाता है कि वर्किंग डेज पर फिल्मों की कमाई गिर जाती है, लेकिन 'द केरल स्टोरी 2' के साथ मामला बिल्कुल उलटा रहा। फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह सोमवार (2.5 करोड़) की तुलना में पूरे 60% की बढ़त थी। मंगलवार को आई इस तेजी ने यह साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.