नई दिल्ली, मार्च 22 -- The 50 Grand Finale Live: द 50 का आज यानी 22 मार्च को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। 1 फरवरी को शुरू हुआ ये गेम शोज आज अपने आखिरी पड़ाव में है। रजत दलाल, शिव ठाकरे, फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। अब इसमें से किसे ट्रॉफी मिलेगी, ये देखना दिलचस्प होगा। इस गेम शो की खास बात ये है कि जीतने वाले को नहीं बल्कि किसी एक फैन को प्राइज मनी मिलेगा। द 50 में गेम की शुरुआत में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जानेमाने चेहरे पहुंचे थे। इन कंटेस्टेंट्स ने टास्क खेल-खेलकर फैंस के लिए प्राइज मनी में पैसे इकट्ठा किए। आज वो प्राइज मनी 50 लाख तक पहुंचेगा। द 50 में रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, रिद्धी डोगरा, शिवित तोमर, लवकेश कटारिया, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी, अर्चना गौतम, मोनालीसा, विक्रांत, वंशज, ...