नई दिल्ली, मार्च 22 -- The 50 Grand Finale : द 50 का आज यानी 22 मार्च को ग्रैंड फिनाले हुआ। शिव ठाकरे पहले सीजन के विनर बन गए थे। शो की शुरुआत 1 फरवरी को हुआ था। रजत दलाल, शिव ठाकरे, फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। एक फैन को 50 लाख रुपये भी मिल गए हैं। शिव ठाकरे ने ही फैन को 50 लाख का चेक पकड़ाया। द 50 में गेम की शुरुआत में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जानेमाने चेहरे पहुंचे थे। इन कंटेस्टेंट्स ने टास्क खेल-खेलकर फैंस के लिए प्राइज मनी में पैसे इकट्ठा किए। आज वो प्राइज मनी 50 लाख तक पहुंची। द 50 में रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, रिद्धी डोगरा, शिवित तोमर, लवकेश कटारिया, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी, अर्चना गौतम, मोनालीसा, विक्रांत, वंशज, रिद्धिमा पंडित और हामिद बकरीजी जैसे चेहरे नजर आए थे। The 50 Live U...