नई दिल्ली, मई 4 -- Thalapathy Vijay House Tour: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की दुनिया में अपनी दमदार छाप छोड़ने के बाद अब वह राजनीति में अपनी धुंआधार पारी खेलने के लिए तैयार हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की पार्टी टीवीके (TVK) विधानसभा चुनाव के नतीजों में आगे दिख रही है। विजय की जीत पक्की है और वह जल्द ही तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। आज हम आपको विजय की फिल्मों या उनके राजनैतिक सफर के बारे में बताने नहीं जा रहे बल्कि उनके खूबसूरत स्वर्ग से भी सुंदर घर की कुछ झलकियां दिखाएंगे और उसकी खासियत बताएंगे।टॉम क्रूज से क्या है प्रेरित थलापति विजय का घर सिर्फ मकान नहीं, बल्कि आर्किटेक्चरल स्टेटमेंट कहा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका आलीशान बंगला हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉप क्रूज (To...