गोरखपुर, जून 5 -- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के कारण यूपी के 1.85 लाख समेत देश के करीब 25 लाख शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। ऐसे समय में उत्तर प्रदेश में कुछ युवा शिक्षक, जो स्वयं टीईटी पास कर शिक्षक बने हैं, अपने साथियों को इस संकट की घड़ी से उबारने के लिए आगे आए हैं। 'बिना पास कराए छोड़ेंगे नहीं' के संकल्प के साथ शुरू किया गया उनका अभियान अब उन शिक्षकों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है, जो अब तक टेट नहीं निकाल सके हैं। करीब छह माह पहले व्हाट्सएप पर एक समूह से शुरू हुआ यह निःशुल्क तैयारी अभियान अब 10 समूहों तक पहुंच चुका है। इन समूहों में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी जुड़े हैं। गोरखपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षक इसका लाभ उठा रहे हैं। अभियान का सबसे अधिक लाभ उन शिक्षकों को मिल रहा है जो उम्र के अधिक पड़ाव प...