नई दिल्ली, मई 31 -- TET: उत्तर प्रदेश सेवारत सरकारी शिक्षिकाओं के सामने इन दिनों एक अनोखा और बेहद कठिन संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच उनकी ड्यूटी घर-घर जाकर राष्ट्रीय जनगणना करने में लगाई गई है, वहीं दूसरी तरफ उन पर अपनी सरकारी सेवा में बने रहने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) पास करने का भारी मानसिक दबाव है।जुलाई 2026 में होगी टीईटी परीक्षा आगामी 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। कोर्ट और शासन के कड़े नियमों के मुताबिक सरकारी शिक्षकों को अपनी नौकरी और सेवा सुरक्षित रखने के लिए इस टीईटी परीक्षा को पास करना बेहद अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षिकाओं के लिए फील्ड में जाकर फील्डवर्क करने और अपनी पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना एक बहुत...