नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Terrier Cyber Quest 2026: आज के दौर में जहां हमारी पूरी जिंदगी स्मार्टफोन, ऐप्स और इंटरनेट के इर्द-गिर्द घूमती है, वहीं साइबर खतरों का ग्राफ भी बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। हैकिंग, डीपफेक और ऑनलाइन ठगी जैसे मामले अब रोजमर्रा की बात हो गए हैं। इन सबसे निपटने और देश के डिजिटल स्पेस को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए इंडियन आर्मी ने एक बेहद शानदार कदम उठाया है। अगर आप भी साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) या डिजिटल कंटेंट बनाने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय सेना ने अपने खास प्रोग्राम 'टेरियर साइबर क्वेस्ट (TCQ) 2026' के लिए रजिस्ट्रेशन की खिड़की खोल दी है। यह एक नेशनल लेवल का कंपटीशन है, जो हमारे युवाओं और टेक दिग्गजों के लिए डिजाइन किया गया है।क्या है टेरियर साइ...